विरोध प्रदर्शन कर रहे आप सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।
आप का विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। जनपथ मेट्रो स्टेशन से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर उनका गला घोंटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत तमाम नेता रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबाेधित कर केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर मिलीभगत कर वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप लगाया। इसके बाद पार्टी मुख्यालय से वे विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने बेरिकेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.