प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ और आगरा में स्कूली वाहनों से हुई हादसों के बाद आरटीओ ने यहां भी सतर्कता बढ़ा दी है। आरटीओ की टीम ने बुधवार सुबह झूंसी में एक स्कूली वाहन को बिना पंजीयन के आरोप में पकड़ा लेकिन गाड़ी को जार्जटाउन थाने तक नहीं ले सकी। हंगामे के बाद गाड़ी छुड़ा ली गई। झूंसी पुलिस भी पहुंच गई लेकिन शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।पीटीओ केकी मिश्रा की टीम ने बुधवार सुबह हबूसा मोड़ झूंसी में बिना नंबर प्लेट की एक स्कूली वैन पकड़ी। उसमें सात बच्चे बैठे थे। सभी बच्चों को स्कूल छोड़ दिया और बिना नंबर की गाड़ी का पेपर न होने पर सिपाही गाड़ी को सीज करने के लिए जार्जटाउन थाने ले जाने लगा लेकिन रास्ते में कुछ लोगों ने गाड़ी रोक ली।सूचना पर केकी मिश्रा वहां पहुंचीं तो उनकी गाड़ी को भी आगे नहीं जाने दिया गया। हं...