बांका, अप्रैल 9 -- रजौन। भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित समपार विहीन ओड़हारा पंचायत मुख्यालय गांव की सड़क को बंद करने पर अडिग रेल प्रशासन को आखिरकार जिला प्रशासन की टीम के साथ बुधवार को जांच करने आना ही पड़ा। ग्रामीणों के लगातार विरोध के बाद स्थानीय विधायक मनीष कुमार की पहल पर बुधवार को मालदह डिविजन के अधिकारियों के साथ बांका जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस सड़क की आवश्यकता की जांच गांव पहुंचकर की। इस दौरान रेल अधिकारियों के साथ बांका के डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बांका के एडीएम अजीत कुमार, एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, रजौन की बीडीओ अंतिमा कुमारी, राजस्व अधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने संपार विहीन रास्ते को देखने के बाद पूरे ओड़हारा गांव का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को ...