पटना, मई 10 -- अखिल भारतीय किसान महासभा ने रविवार को पटना सहित 22 जिलों में 16वां स्थापना दिवस किसान और कृषि विरोधी सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दिवस के रूप में मनाया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव उमेश सिंह ने कहा कि किसानों से संबंधित 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सोमवार (11 मई) को सभी जिलाधिकारियों को सौंपा जायेगा। बताया कि 11 नये शहरों के विकास के नाम पर कृषि भूमि लेने की सरकार की मंशा ठीक नहीं है। सरकार तत्काल यह योजना वापस ले, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा। पिछले दिनों आंधी-तूफान से नष्ट हुए फसलों का अब तक मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला है। धान खरीद का भी बकाया है। कार्यक्रम में राज्य अध्यक्ष रामबली सिंह यादव, अरुण सिंह, चंद्रदीप सिंह, बालेश्वर प्रसाद यादव आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...