पीलीभीत, जुलाई 28 -- पीलीभीत। रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविधालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जनहित में अवैधानिक प्रस्तावित कार्रवाई को रोके जाने की मांग की गई। सभा के जिलाध्यक्ष रियाज खान की अगुवाई में सपा प्रतिनिधिमंडल ने जोरदार विरोध किया। ज्ञापन में कहा कि कि विवि के किसी हिस्से को लेकर अगर कोई शंका आदि है तो उसका निस्तारण विधि सम्मत तरीके से किया जाए। शिक्षा के लिए किए इस निर्माण को लेकर समुचित प्रक्रिया करते हुए इस पर गंभीरता से मंथन किए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने विश्वविद्यालय भवन न तोड़ने की मांग की राजनीतिक द्धेष भावना से कोई कृत्य न किए जाने का आग्रह किया गया। ज्ञापन...