कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के शुक्रवार को 450 दिन पूरे होने पर केस्को में बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आगे भी निजीकरण के निर्णय को वापस लेने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पीएस बाजपेई, रफीक अहमद, बीके अवस्थी, आरिफ बेग और भगवान मिश्रा ने बताया कि पिछले 450 दिनों से बिजली कर्मचारी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चला रहे हैं, इसके बावजूद पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के विरुद्ध मनमाने ढंग से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई। निजीकरण की वापस लेने के साथ-साथ आंदोलन के दौरान कर्मचारियों पर की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.