शाहजहांपुर, मई 9 -- रोजा। अहमदपुर निवाजपुर स्थित सेटेलाइट बस अड्डे के पास विरोध के बीच सरकारी जमीन से शुक्रवार को प्रशासन ने कब्जा हटवाकर बाउंड्रीवाल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि बस अड्डे के पीछे करीब डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन को खाली कराया गया और समतलीकरण का काम शुरू कराया गया। गौरतलब है कि 20 अप्रैल को अहमदपुर निवाजपुर में बने सेटेलाइट बस अड्डे का लोकार्पण किया गया था। बस अड्डे के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाउंड्रीवाल निर्माण का निर्णय लिया गया है। एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि संबंधित भूमि सरकारी है और बस अड्डे की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए कब्जा ह...