विरोध के बीच न्यू अशोक नगर में नहीं हुई सीलिंग
नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड पर मंगलवार को होने वाली सीलिंग की कार्रवाई को दुकानदारों के कड़े विरोध के कारण विभागों को टालना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी के आदेश पर डीडीए और एमसीडी को मिलकर सीलिंग अभियान शुरू करना था। आरोप है कि लोगों द्वारा रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियां की जा रही हैं। विभागों के सीलिंग अभियान का दुकानदारों व शॉप मालिकों ने विरोध किया। मंगलवार सुबह 8 बजे से ही दुकानदार भारी संख्या में अपनी दुकानों के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व अन्य कानूनी इंतजामों को लेकर दिल्ली पुलिस की टीमें भी पहुंच गईं। वहीं, सत्ता पक्ष के त्रिलोकपुरी के विधायक रविकांत उज्जैन, न्यू अशोक नगर वार्ड के निगम पार्षद संजीव सिंह भी दुकानद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.