विरोध के बीच दारागंज में नाले पर तोड़ा शौचालय
प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। नगर निगम ने बुधवार को दारागंज के मोरी गेट पर सार्वजनिक नाले पर बनाए गए शौचालय को तोड़ दिया। घर के सामने निजी टॉयलेट तोड़ने का विरोध हुआ। लोगों की शिकायत पर नगर निगम का दस्ता टॉयलेट तोड़ने पहुंचा तो महिलाएं विरोध करने लगीं। महिलाओं का विरोध बढ़ने पर नगर निगम ने महिला पुलिस बुला ली। महिला पुलिस के आने के बाद विरोध रुका तब नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जेसीबी से टॉयलेट को तोड़ा। नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि सार्वजनिक नालों पर अवैध तरीके से बनाए निजी टॉयलेट की शिकायत मिली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.