मुरादाबाद, जून 20 -- अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। शनिवार को नगर निगम टीम द्वारा जिगर कॉलोनी में अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम को मामूली विरोध का भी सामना करना पड़ा। निगम की टीम के विरोध को नजरंदाज करते हुए नाले और नालियों से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण के चलते कॉलोनी में जलभराव का सामना स्थानीय लोगों को करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...