लखनऊ, जून 20 -- चिनहट तिराहे पर शनिवार को नगर निगम की ओर से चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सड़क किनारे लगने वाली फल मंडी को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और कारोबारियों काफी विरोध किया। विरोध के बावजूद नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को हटाते हुए बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया। जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का उद्देश्य चिनहट तिराहे और आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुचारु बनाना था। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- नगर निगम ने आईएसबीटी क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण, जब्त किया सामान अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से संचालित की जा रही फल म...