विरोध के बीच ग्राम सचिवों के कलस्टर की फाइल डीएम को भेजी
बागपत, जून 11 -- ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरोध के बीच सीडीओ और डीडीओ ने ग्राम सचिवों के कलस्टर की फाइल की मंजूरी के लिए डीएम को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही सचिवों को रिलीव करते हुए नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। जिले में 20 ग्राम विकास अधिकारी और 24 ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इनमें ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विरोध जताते हुए जिले में नियम विरूद्ध तबादले करने का आरोप लगाया था। यहां तक कि हाईकोर्ट में भी वाद दायर किया हुआ है। जिस पर सुनवाई चल रही है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह स्पष्ट कर चुके है नियमों के दायरे में सचिवों के तबादले किए गए है, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। कलस्टर न बनने की वजह से जिले में ग्राम सचिवों को रिलीव नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें- विरोध के बीच ग्राम सचिवों के कलस्टर की फाइल डीएम को भेजीकलस्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.