गिरडीह, अप्रैल 17 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग अंतर्गत धनवार प्रखंड क्षेत्र के घोड़थम्भा में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के कारण लगातार आवागमन में बाधा और सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन समस्याओं को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय में दर्ज मामले के आलोक में अंचल अधिकारी धनवार के नेतृत्व में टीम ने पीडब्ल्यूडी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई मौजा डुमरडीहा के खाता संख्या-3, प्लॉट संख्या-6 की उस जमीन पर की गई, जो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन है। प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि घोड़थम्भा बाजार में करीब 200 से अधिक दुकान और मकान अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- एसडीएम के आदेश की अवहेलना का आरोप, सरकारी ...