प्रयागराज, नवम्बर 23 -- नगर निगम ने सफाईकर्मियों की चेहरा देखकर हाजिरी रोक दी है। सफाईकर्मियों की मांग पर फिलहाल पुराने तरीके से ही हाजिरी ली जाएगी। नगर निगम के सफाईकर्मियों चेहरा देखकर हाजिरी के विरोध में और अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार सुबह शहर के तमाम इलाके में सफाई रोक दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से एकदिन पहले शहर के कई इलाके की सफाई प्रभावित होने की जानकारी होने पर नगर निगम प्रशासन ने इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में नगर आयु्क्त सीलम साईं तेजा के साथ हुई वार्ता में यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप ने अन्य मांगों के साथ चेहरा देखकर हाजिरी लेने का विरोध किया। यूनियन अध्यक्ष ने यह व्यवस्था वापस नहीं लेने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.