साहिबगंज, मई 2 -- मंडरो।मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर स्थित ब्रह्म बाबा एवं शनि देव महाराज के नव-निर्मित मंदिर को शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने तोड़ दिया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा गया। मंदिर रेलवे की जमीन पर स्थित था,जहां वर्षों से पीपल वृक्ष के चबूतरे पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते आ रहे थे।हाल के दिनों में स्थानीय लोगों के सहयोग से इस स्थल का विस्तार कर मंदिर का निर्माण कराया गया था।शुक्रवार को आरपीएफ साहिबगंज इंस्पेक्टर गुलाम सरवर, एईएन वेदव्यास,सब इंस्पेक्टर हिमांशु कुमार हेमंत,आईओडब्ल्यू राजीव लोचन तथा मिर्जाचौकी स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा जेसीबी मशीन के साथ मंदिर हटाने पहुंचे।सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुटकर विरोध में उतर आए,लेकिन विरोध के बावजूद प्रशासन ने मंदिर को ध्वस्त कर दिया।स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.