धनबाद, फरवरी 4 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्र के बरारी 16 नंबर बस्ती के आसपास के मुहल्ले से हाई टेंशन तार हटाने के लिए मंगलवार को अधिकारी कर्मियों के साथ पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण जुट गए। तार हटाने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक बस्ती के सभी लोग को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित नहीं किया जाएगा, तब तक यहां कोई काम नहीं करने करने देंगेRs.। बस्ती के आसपास ओबी डंपिंग के कारण यहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर स्थापित खटाल को प्रबंधन ने डिगवाडीह कांटा घर के आगे जमीन दी है। जबकि कुछ लोगों को कुसुम बिहार व करमाटांड़ में आवास दिया गया है। यहां से अधिकांश लोग चले गए हैं। कुछ लोगों को अभी तक आवास नहीं मिल पाया है। इसके बाद अधिकारी बैरंग लौट आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.