सहरसा, अप्रैल 9 -- सोनवर्षा राज। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सुगमा पुल के पास ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के विरोध प्रदर्शन के बाद वसूली व्यवस्था में आंशिक बदलाव देखा गया है। अब जारी की जा रही रसीदों पर राजस्व वसूली के लिए प्रतिनियुक्त नगर पंचायत कर्मियों के हस्ताक्षर दिखने लगे हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर अब भी बाहरी लोगों के माध्यम से ही वसूली किए जाने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती प्रक्रिया एक ही बोलीदाता के कारण पूरी नहीं हो सकी थी। इसके बाद नगर पंचायत ने अस्थायी रूप से दो कर्मियों प्रभारी टैक्स दरोगा गौतम कुमार और वार्ड सचिव विवेक कुमार को वसूली की जिम्मेदारी दी। निर्धारित दर के अनुसार ऑटो से प्रति फेरा 20 रुपये और ई-रिक्शा से प्रतिदिन 10 रुपये वसूले जाने हैं, लेकिन रसीद में अभी भ...