विरोध के बाद बदला गया प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र
पूर्णिया, मई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुमंडलीय डिग्री महाविद्यालय बायसी के यूजी फर्स्ट सेमेस्टर जियोग्राफी विषय के प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा आरकेएसएम कॉलेज किशनगंज के स्थान पर एमएल आर्य महाविद्यालय कसबा में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर छात्र राजद (एसएसएआई) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। एसएसएआई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अमरकांत सिंह से मुलाकात कर इस मामले में आपत्ति जताई थी। मोहम्मद बिस्मिल ने परीक्षा नियंत्रक को बताया कि आरकेएसएम कॉलेज किशनगंज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने से छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। उक्त कॉलेज का पहले भी अवैध रूप से पैसे वसूली करने का वीडियो वायरल हो चुका है, जिससे छात्रों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.