विरोध के बाद अवैध शराब बेचने वाला आरोपी कोर्ट में पेश
इटावा औरैया, जून 11 -- बकेवर। मड़ैया दिलीपनगर में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी पंकज निषाद को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपी के कब्जे से बरामद 18 क्वार्टर शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि गांव की महिलाऐ लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायत कर रही थी। बुधवार को महिलाओं के विरोध प्रदर्शन और सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी पंकज निषाद को महासिंघपुरा पुल के पास एक झोले में 18 क्वार्टर अवैध शराब ले जाते समय गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.