प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी या किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन समाप्त हो चुका है और अब कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: व्यापारियों के सुझावों पर बोले केशव, हरसंभव समाधान होगाव्यापारी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता सोमवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज सभागार में व्यापारी एकता समिति की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। व्यापारी उत्पीड़न की शिकायतों पर गंभीरता से का...