उरई, फरवरी 23 -- उरई। टेट अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। आंदोलन के अगले चरण में शिक्षकों ने आर पार की लड़ाई की चेतावनी देते हुए जिले के सभी शिक्षकों से एकजुट का आह्वान किया है। टीईटी थोपे जाने के फैसले का विरोध करते हुए शिक्षकों ने स्टेशन रोड स्थित शिक्षक भवन में सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष डकोर राजेश शुक्ला ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ सारे शिक्षक अब आर पार का संघर्ष करेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने कहा कि टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले 20 लाख शिक्षक अब लामबंद हो गए हैं।अब संघर्ष सड़को पर होगा। वहीं जिला मंत्री नरेश निरंजन ने कहा कि इस काले कानून से देश भर के लाखों शिक्षको की नौकरी खत्म हो रही है। इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.