अयोध्या, जुलाई 22 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर रात सिविल लाइन चौराहे पर हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन के बाद बुधवार को पुलिस प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव को उनके आवास पर नज़रबंद कर दिया। इस कार्रवाई से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा करार दिया। मंगलवार रात करीब 9 बजे सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिविल लाइन चौराहे पर एकत्र हुए थे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के अगले ही ...