वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने वालें सहायक आचार्यों की जांच होगी। इसके लिए जूलॉजी विभाग के डिस्टिंग्विश प्रो. एससी लखोटिया के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित हुई है। कमेटी में प्रो. एमपी अहिरवार, प्रो. आनंद चौधरी और डिप्टी रजिस्ट्रार (शिक्षण) रंजीत शांडिल्य बतौर सदस्य शामिल हैं।कमेटी दो बिन्दुओं पर जांच करेगी। कर्मचारी आचरण नियमावली की अवहेलना तो नहीं हुई है? इसके साथ ही शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप की वैधानिकता जांचेगी। बीएचयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा गठित ग्रीवांस कमेटी की गोपनीयता भंग होने सहित कई मांगें पूरी नहीं किए जाने पर सहायक आचार्यों ने पहली अप्रैल को सेंट्रल ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया था। इंक्रीमेंट, पूर्व सेवा गणना, पीडीएफ एवं डीएसीपी जैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.