अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या। नगर कोतवाली के बछडा सुल्तानपुर निवासिनी मधु पाण्डेय पत्नी हरि ने दो के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में महिला का कहना है कि रविवार की रात वह अपने बहन पुष्पा के घर से वापस आ रही थी। इसी दौरान अपने घर के पास सगे भाई जय प्रकाश व मोहन पाण्डेय ने गाली-गलौच की। विरोध करने पर धक्का देकर गिरा दिया। हल्ला-गुहार पर सास पदमावती व जेठानी निशा पाण्डेय ने बीच-बचाव किया तो धमकी देते भाग गये। फिर छत से ईट-पत्थर फेंका,जिससे सास पद्मावती व पड़ोसी सुनील पाण्डेय मुन्ना व श्रृष्टी पाण्डेय नैन्सी घायल हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.