अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या। नगर कोतवाली के बछडा सुल्तानपुर निवासिनी मधु पाण्डेय पत्नी हरि ने दो के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में महिला का कहना है कि रविवार की रात वह अपने बहन पुष्पा के घर से वापस आ रही थी। इसी दौरान अपने घर के पास सगे भाई जय प्रकाश व मोहन पाण्डेय ने गाली-गलौच की। विरोध करने पर धक्का देकर गिरा दिया। हल्ला-गुहार पर सास पदमावती व जेठानी निशा पाण्डेय ने बीच-बचाव किया तो धमकी देते भाग गये। फिर छत से ईट-पत्थर फेंका,जिससे सास प‌द्मावती व पड़ोसी सुनील पाण्डेय मुन्ना व श्रृष्टी पाण्डेय नैन्सी घायल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...