बदायूं, मार्च 26 -- नगर के मोहल्ला श्रीनारायणगंज निवासी शुभम गर्ग पुत्र राजीव गर्ग ने पड़ोसी दुकानदार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शुभम ने बताया उसकी कछला रोड पर सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। पड़ोसी दुकानदार से बाहर सामान रखने का विरोध किया तो उसने मौके पर अपने पिता को बुलाकर लात घुसो और डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...