दुमका, अप्रैल 18 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में बन रहे लैम्प्स गोदाम में टुकड़ा व बगैर प्राकल्लन के मुताबिक ईंट नहीं जोड़े जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट सह जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि संवेदक द्वारा इन कार्यो में अनियमितता बरती जा रही है। संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर कांग्रेस ने समय-समय पर अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाई है। इसे लेकर कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने सरकार व संबंधित विभाग के आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा हैं कि अभिलंब इसके कार्यों की जांच की जाए, गुणवत्ता की जांच करते हुए कार्य में अनियमितता बरने वाले संवेदक के विरूद्ध कार्रवाई किया जाय। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.