फरीदाबाद, जून 11 -- पलवल, अजित कुमार। गदपुरी थाना अंतर्गत विरोधी पक्ष को हत्या के प्रयास के झूठे केस में फंसाने के लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा खुद की छाती पर सर्जिकल ब्लेड से चीरा लगवाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुजुर्ग की मदद करने वाले ऑपरेशन थिएटर के टेक्नीशियन को भी गिरफ्तार किया है। बीती 14 अप्रैल को राजूपुर बांगर की रहने वाली एडवोकेट सविता देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे अपने परिवार के साथ खेत की बुवाई करने गए थे, तभी दरयाव, धीरज, कुलदीप और अन्य लोग लाठी डंडों और हथियारों से लैस होकर आ गए और हमला किया। फायरिंग भी की। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में किसान का धारदार हथियार से कत्ल, ईंट से कूचा चेहरा विवाद का विवरण दूसरे पक्ष दरयाव सिंह के अनुसार उनका सविता के साथ राजूपुर बांगर की जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है। 12 अप्रैल को...