पटना, जनवरी 29 -- पटना वीमेंस कॉलेज में गुरुवार से तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट विरासत 2025-26 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिस्टर एम रश्मि एसी के संबोधन से हुआ। पहले दिन का मुख्य आकर्षण मिस पीडब्ल्यूसी प्रतियोगिता रही। कई राउंड के बाद मिस पीडब्ल्यूसी का ताज साक्षी शर्मा को पहनाया गया। दूसरे स्थान पर प्रतीक्षा आनंद और तीसरे पायदान पर वैष्णवी सिन्हा रही। प्रतियोगिता कई राउंड में हुए। प्रतिभागियों ने इस दौरान कैटवॉक के साथ कई प्रस्तुतियां दी। लिखित राउंड से प्रतिभागियों की रचनात्मकता, विचारों की स्पष्टता एवं लेखन कौशल का मूल्यांकन किया गया। वेस्टर्न डांस ने कार्यक्रम में आत्मविश्वास और युवाओं की ऊर्जा का संचार किया। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में ऑन-द-स्पॉट प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। इसमें प्रतिभागियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.