लखीसराय, अप्रैल 7 -- कजरा, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह सूर्यगढा के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब "विरासत में मिले भ्रष्टाचार" को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने वाली नहीं है। पटेल ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव को न तो बिहार के विकास से कोई सरोकार है और न ही राज्य की समस्याओं की समझ। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल करना और अपने परिवार को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति के साथ-साथ भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति भी विरासत में मिली है, जिसने बिहार को वर्षों पीछे धकेला। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने भविष्य के निर्माण में लगे रहते हैं, उस समय तेजस्वी यादव पर बेनामी संपत्त...