संभल, अप्रैल 19 -- राजस्व कार्यों में लापरवाही और आमजन को परेशान करने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कानूनगो रणवीर सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तहसील दिवस में पहुंची एक पीड़िता ने शिकायत की कि माता-पिता की मृत्यु के बाद भी उसका विरासत का मामला लंबे समय से लंबित है, जबकि सभी दस्तावेज पूरे हैं। आरोप है कि कानूनगो ने स्पष्ट मामले को जानबूझकर विवादित श्रेणी में डालकर प्रक्रिया रोक रखी थी।एसडीएम विकास चन्द्र ने बताया कि मामले में कोई कानूनी अड़चन नहीं थी, इसके बावजूद अनावश्यक देरी की जा रही थी। वहीं, कानूनगो ने सफाई में वकीलों के बीच विवाद का हवाला दिया।इस यह भी पढ़ें- लेखपाल ने मेड़बन्दी-समतलीकरण की लगाई भ्रामक रिपोर्ट पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सही को सही ही किया जा...