पटना, अप्रैल 17 -- विश्व विरासत दिवस पर बापू टावर और एएन कॉलेज के तत्वाधान में शुक्रवार को 'आज का संग्रहालय हमारी विरासत' पर व्याख्यान सह आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरूआत में स्व. अनुग्रह नारायण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने मूर्त व अमूर्त विरासतों के संरक्षण पर जोर दिया। इंटैक के सह संयोजक शिव कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को बिहार के संग्रहालयों के महत्ता के बारे बताया। एएन कॉलेज के प्राचार्य शैलेश कुमार सिंह ने संस्कृति और विरासत के संरक्षण में संग्रहालयों को महत्वपूर्ण बताया। अन्य वक्ताओं ने भी धरोहर के संरक्षण के पहलुओं से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- विश्व धरोहर दिवस आज, कई कार्यक्रम होंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.