गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता व्यापार बंधु की बैठक में मुद्दा उठने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को विरासत गलियारे में मौके पर जाकर व्यापारियों से सीधे बातचीत की और सड़क में पानी लगने के कारणों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में धीमी गति के लिए ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि होली-ईद के त्योहारों में व्यापारी और व्यापार प्रभावित न हो। व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने विरासत गलियारे में निर्माण की धीमी गति के साथ रोड पर पानी लगने सहित अन्य समस्याओं से दुकानदारों की परेशानियों के बारे में शिकायत की। इस मामले में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर जाकर समस्याओं के समाधान कराने का निर्देश दिया। व्यापार बंधु की बैठक में विरासत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.