गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विरासत गलियारे में अधूरे कार्यों के दौरान हुई बारिश से कीचड़ हो गई है। इस कारण राहगीरों को फिसलकर गिरने का जोखिम बढ़ गया । वहीं सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य बंद हो गए हैं। शहर में विरासत गलियारा के अंतर्गत पांडेय हाता से अलीनगर तक उड़ रही धूल दबी तो कीचड़ से परेशानी बढ़ गई है। दिन में रुक रुककर हो रही बारिश में काम बंद हो गया है। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जहां पानी था, वहां सफाई भी कराई। वही दुकानदारों को दिक्कत हो रही है, ऊंचे नाले पर बनाए गए चढ़ने उतरने के जुगाड़ पर भी फिसलने का डर है। यह भी पढ़ें- विरासत गलियारा में आ रहा गंदा पानी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...