गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) शंभू कुमार ने सोमवार को विरासत गलियारा का निरीक्षण किया। रविवार को निरीक्षण के दौरान धीमी गति को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रबंध निदेशक जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रबंध निदेशक मुख्यमंत्री से भी मिले और विरासत गलियारा में बिजली व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दी। एमडी ने निर्देश दिया कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें ताकि तारों की शिफ्टिंग और नए पोल लगाने में किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने बक्शीपुर विद्युत उपकेंद्र का भी दौरा किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपकेंद्र की शिफ्टिंग जल्द पूरी की जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.