गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर ,निज संवाददाता। शहर में सोमवार को हुई बारिश के कारण विरासत गलियारा में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। थवई ई के पुल से बक्शीपुर होते हुए अलीनगर तक अधूरे नाले और अधूरी सड़क पर जल भराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल से निकले विद्यार्थी बारिश में भीगते हुए पानी में चलकर अपने घर गए। वहीं दुकानों और मकानों में जुगाड़ के सहारे जाने वाले लोगों के लिए हादसे का डर बना हुआ है। विरासत गलियारे में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पांडेय हाता और घंटाघर में भी सड़क के किनारे पानी लगने से परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.