गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। धर्मशाला से पाण्डेय हाता तक सड़क के दोनों तरफ जलापूर्ति की पाइपलाइन डालने का काम रविवार को जलकल विभाग ने पूरा कर दिया। रविवार को बक्शीपुर पावर हाउस से थवई के पुल तक बाएं पटरी पर शेष बचा 50 मीटर लम्बाई में पाइपलाइन डालने के शेष काम को दोपहर तक पूरा कर लिया गया। अब यहां हाउस कनेक्शन दिए जाने का काम चल रहा है। नगर निगम जलकल के अवर अभियंता धीरज वर्मा ने बताया कि यह काम लोक निर्माण विभाग द्वारा नाला निर्माण न किए जाने का कारण लंबित था। उन्होंने बताया कि धर्मशाला से पाण्डेय हाता तक विरासत गलियारा के पूरे स्ट्रेच पर अब तक 1200 से ज्यादा जलापूर्ति के हाउस कनेक्शन किए जा चुके हैं। उधर, पाण्डेयहाता से सीवर लाइन डालने का काम भी पूरा हो चुका है। सड़क निर्माण के साथ चैम्बर ऊपर करने का काम जारी है।

हिंदी हिन्...