गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता विरासत गलियारे में नाला निर्माण की खुदाई के बाद निर्माण में देरी के मामले में पार्षदों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड दो को निर्देश दिया कि नाला निर्माण के लिए उतना ही खुदाई किया जाए, जितना कार्य जल्द ही हो जाए। नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ नागरिकों की सुविधाओं की अनदेखी ना हो,संबंधित विभाग इसका ध्यान जरूर रखें। जिलाधिकारी से बातचीत के तत्काल बाद, नाला निर्माण के जिस स्थल पर खुदाई करके निर्माण बंद था, उस स्थल पर निर्माण कार्य शुरू हो गया। धर्मशाला से पांडेयहाता तक विरासत गलियारा में बक्शीपुर सहित अन्य स्थानों पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर निगम के पूर्व उपसभापति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.