विरासत को मिला सम्मान, 1622 पांडुलिपियां पोर्टल पर अपलोड
कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में कटिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ज्ञान भारतम् मिशन के तहत जिले से अब तक 1622 पांडुलिपियों को भारत ज्ञान पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। मंगलवार शाम समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने यह जानकारी दी।डीएम ने कहा कि पांडुलिपियां हमारी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि यदि किसी के पास पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपि, पत्र या ऐतिहासिक दस्तावेज सुरक्षित हों तो इसकी सूचना जिला कला एवं संस्कृति विभाग को दें। यह भी पढ़ें- पांडुलिपि डिजिटाइजेशन कार्य में सूबे में मध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.