मैनपुरी, फरवरी 21 -- तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कड़े रुख में अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। यहां कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत दी गई। ग्राम अल्लापुर पचावर की शीला देवी ने पट्टे की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जे की शिकायत की तो डीएम ने लेखपाल को तत्काल पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि, तालाब, चकरोड या विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैनामे से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने जनता को सलाह दी कि भूमि क्रय करने से पहले विक्रेता के मालिकाना हक और कब्जे की पुष्टि अवश्य कर लें। ग्राम राजलपुर की नेकश्री ने राशन डीलर द्वारा चार के बजाय केवल दो यूनिट राश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.