रुडकी, फरवरी 25 -- इमलीखेड़ा के फॉनिक्स विश्वविद्यालय में बुधवार को विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. शैलेंद्र ने हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है और हमें सामाजिक समरसता, सदभाव एवं सांस्कृतिक गौरव को आगे बढाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, दीप जलाने और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि पूज्य संत स्वामी हंसानंद सरस्वती के पावन सान्निध्य और आशीर्वचन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.