महोबा, फरवरी 3 -- कुलपहाड़, संवाददाता। विराट हिन्दू सम्मेलन में समाज को संगठित होने का संकल्प लिया गया। सह प्रांत प्रचारक आरएसएस मुनीश ने कहा कि गांव-गांव में सम्मेलन के जरिए हिन्दुओं को एकजुट किया जा रहा है। जनतंत्र इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विराट हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने कहा कि विराट हिन्दू सम्मेलन के जरिए हिन्दुओं को एकजुट करने का काम किया जा रहा है। हिंदुओं एकजुट होने से एक बड़ी ताकत बनेंगे। आयुष तिवारी के द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई। राम रतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल के छात्रों के द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई। संतोष पासवान को माला पहनाकर सम्मानित कर समानता का संदेश दिया गया। इस मौके पर नरेंद्र महाराज, ब्रम्हकुमारी रागनी, साधना,महेंद्र अहिरवार, कवि रितेश पटेरिया, राजे...