दुमका, मार्च 11 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सापचाला पंचायत के महुलबोना गांव के मुहाने स्थित आम बागान में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आगामी 19 मार्च को विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। आयोजन समिति हिन्दू सम्मेलन रानीघाघर मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस बैठक में अधिक से अधिक लोगों का कार्यक्रम शामिल करने, अतिथियों स्वागत सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है हिंदुओं में अपनी सनातन धर्म और सांस्कृतिक के प्रति जागरूक करना व धर्म की रक्षा करने के लिए तैयार करना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...