अररिया, फरवरी 21 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 22 फरवरी को जोगबनी के राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर में होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन का तैयारी जोर शोर से चल रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, उपाध्यक्ष दिनेश साह, सचिव रंजीत झा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संरक्षक संजीव दास, कोषाध्यक्ष प्रदीप साह के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में लगातार दौरा कर ग्रामवासियों को कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दिया जा रहा है। इनलोगों ने बताया विभिन्न वार्डो में दौरा कर लोगों को सनातन हिन्दू धर्म के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.