लातेहार, मार्च 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के पुराना पुलिस लाइन मैदान में विराट हिंदु सम्मेलन का आयोजन आज दिन रविवार को किया जायेगा। यह आयोजन सकल हिंदु समाज के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के सुरेश ठाकुर ने बताया कि इससे पहले शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से कलश एवं शोभा यात्रा निकाली जायेगी। कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए धर्मपुर स्थित पुराना पुलिस लाइन मैदान पहुंचेगी। इसके बाद यहां सामुहिक हनुमान चालिसा का पाठ किया जायेगा। इसके बाद बौद्धिक प्रवचन व भोजन का आयोजन किया जायेगा। इस सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील नगर वासियो से की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.