रामपुर, फरवरी 11 -- शाहबाद। मंगलवार को शाहबाद क्षेत्र के गांव घारमपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने हिन्दुत्व और पंच परिवर्तन का संदेश दिया। कहा कि इससे समाज मजबूत होगा। संघ यात्रा और हिंदुत्व के संरक्षण पर जोर देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के महामंडलेश्वर यशवीर महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति है। उन्होंने संस्कारों के संरक्षण और सनातन धर्म के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा दी। बौद्धिक सत्र और पंच परिवर्तन मुख्य वक्ता मेरठ के सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख विनय ने संघ यात्रा और हिंदुत्व विषय पर बौद्धिक...