मथुरा, जनवरी 28 -- गोवर्धन में बुधवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने, अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और जागरूक नागरिक समाज के निर्माण का संदेश दिया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुर्वेदाचार्य डॉ. तन्मय गोस्वामी, संघ के जिला प्रचारक कुश चाहर, भजन गायक विचित्र, सम्मेलन संयोजक व अपना घर' के सचिव केशव मुखिया, डॉ. भावना गोस्वामी तथा श्याम सुंदर उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया। मंच संचालन त्रिलोकी नाथ शर्मा ने किया। सम्मेलन संयोजक केशव मुखिया ने कहा कि वर्तमान में समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारित बनाने की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। श्याम कौशिक ने धर्म और इतिहास से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए गुरु गोविंद सिंह एवं गुरु तेग बहादुर के त्याग और साहस को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.