हल्द्वानी, फरवरी 17 -- लालकुआं। लालकुआं में मंगलवार को राधे-राधे सेवा समिति की ओर से आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत प्रमुख कमलेश बिष्ट, महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने समाज की एकता पर जोर दिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। सम्मेलन का समापन भंडारे के साथ हुआ। यहां संजीव शर्मा, बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, जिला प्रचारक जितेंद्र, डॉ. राजकुमार सेतिया, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...