बुलंदशहर, फरवरी 9 -- क्षेत्र के भीमपुर दोराहा स्थित गायत्री विला में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर चर्चा करना और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि कैलाश चंद महाराज एवं मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक मेरठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनिल कुमार ने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को समझने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सौरभ मिश्रा रहे। अध्यक्षता डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.