भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में आठ मार्च को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन के लिए शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में निगम पार्षद कल्पना देवी ने मातृशक्ति को कार्यक्रम में हिस्सा लेने एवं घर-घर संपर्क कर अधिक संख्या में लोगों को लाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का अनुरोध किया। मौके पर उपाध्यक्ष मृगांक शेखर, सचिव अविनाश कुमार, सह सचिव सनोज मंडल, कोषाध्यक्ष संजय भारती, आनंद भारती, शिवम कुमार समेत शिव चर्चा परिवार की महिलाएं मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...